तेज़ी से घटाना है वजन? रात के खाने से इन चीज़ों को आज ही कहें अलविदा

मोटापे से परेशान लोग अक्सर एक्सरसाइज़, डाइटिंग और दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि रात का खाना (डिनर) वजन घटाने या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें तो कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें डिनर में शामिल करना वजन घटाने की प्रक्रिया में रुकावट बन सकता है।

रात का समय शरीर के विश्राम का होता है, न कि पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार डालने का। ऐसे में भारी, तले-भुने या अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थ न सिर्फ वजन बढ़ाते हैं बल्कि नींद, मेटाबॉलिज़्म और पाचन पर भी असर डालते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे 5 खाद्य पदार्थ जिन्हें अगर आप रात के खाने से हटा दें, तो वज़न घटाने की राह आसान हो सकती है।

1. चावल (सफेद चावल)

सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक और फाइबर कम होता है। रात में इसे खाने से कैलोरीज़ बर्न नहीं होतीं और ये फैट के रूप में जमा होने लगती हैं। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को रात में चावल से दूरी बनाना चाहिए।

2. डीप फ्राइड फूड्स (तले हुए खाद्य पदार्थ)

पकोड़े, पराठे, समोसे जैसे डीप फ्राइड फूड्स डिनर में शामिल करना भारी भूल हो सकती है। ये न सिर्फ पचने में भारी होते हैं बल्कि नींद को भी प्रभावित करते हैं और अगले दिन सुस्ती का कारण बनते हैं।

3. प्रोसेस्ड फूड्स

मैगी, पास्ता, नूडल्स, और रेडी-टू-ईट आइटम्स में अत्यधिक नमक और प्रिज़रवेटिव्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं। रात को ये चीज़ें खाने से शरीर वसा को जमा करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

4. मीठा और डेसर्ट्स

रात को मिठाई, चॉकलेट या आइसक्रीम खाना वजन कम करने की दिशा में एक बड़ी रुकावट हो सकती है। मीठे में हाई शुगर और कैलोरी होती है जो सोने के बाद ऊर्जा के रूप में खर्च नहीं होती।

5. बहुत अधिक फल या ड्राई फ्रूट्स

हालांकि फल और मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन रात में इनका अत्यधिक सेवन फाइबर और शुगर की अधिकता के कारण पेट में गैस, सूजन और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

विशेषज्ञों की सलाह

डिनर में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन जैसे सूप, सब्ज़ी, सलाद, दाल या खिचड़ी लेना बेहतर होता है। इसके अलावा, सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए ताकि पाचन प्रक्रिया बाधित न हो।

यह भी पढ़ें:

गोल्ड के साथ Bitcoin ने भी मचाई धूम, कीमत 1.25 लाख डॉलर के पार