तेजी से वेट लॉस करना है? रात के खाने से इन 7 चीज़ों को कहें टाटा-बाय-बाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन कम करना जितना जरूरी हो गया है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइट प्लान्स फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी वजन घटाने की रफ्तार धीमी रहती है। इसका एक बड़ा कारण है – गलत समय पर गलत चीज़ें खाना, खासकर रात के वक्त।

विशेषज्ञों के मुताबिक डिनर, यानी रात का खाना, सबसे हल्का और संतुलित होना चाहिए। रात में शरीर की मेटाबॉलिज्म गतिविधि धीमी हो जाती है, इसलिए अगर आप भारी या फैटी चीज़ें खा लेते हैं, तो वह सीधे फैट में बदल जाती हैं। अगर आप सच में तेजी से वज़न घटाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए फूड्स को तुरंत अपनी रात की थाली से हटा दें।

1. व्हाइट ब्रेड और रिफाइंड कार्ब्स

रात को ब्रेड, मैदा, पास्ता या नूडल्स जैसे रिफाइंड कार्ब्स खाना वजन बढ़ाने का सबसे आसान रास्ता है। इनसे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन यह जल्दी फैट में बदल जाती है। साथ ही ये ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं और भूख को जल्द वापस लाते हैं।

2. फ्राइड और फास्ट फूड

पकौड़े, समोसे, बर्गर या फ्रेंच फ्राइज – ये सब रात में खाने पर पाचन पर भारी पड़ते हैं। तले-भुने खाने से शरीर में ट्रांस फैट बढ़ता है, जिससे मोटापा और कोलेस्ट्रॉल दोनों का खतरा बढ़ जाता है।

3. डेसर्ट और मीठी चीज़ें

रात में मिठाई, चॉकलेट या आइसक्रीम खाना वजन घटाने के दुश्मनों में से एक है। चीनी शरीर में चुपचाप फैट बन जाती है और नींद की क्वालिटी को भी प्रभावित करती है। सोने से पहले मीठा खाने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जो फैट स्टोरिंग को बढ़ावा देता है।

4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस

सोचते हैं कि रात को खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड फ्रूट जूस ले रहे हैं, जो हेल्दी है? बिल्कुल गलत! इनमें छुपी हुई शुगर होती है जो पेट की चर्बी बढ़ाने में सबसे आगे है।

5. रेड मीट और भारी प्रोटीन

रात में रेड मीट या भारी प्रोटीन जैसे बीफ, मटन या ज्यादा तला हुआ चिकन खाने से पाचन धीमा हो जाता है। यह नींद को भी प्रभावित करता है और पेट भारी बना रहता है।

6. अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड्स

चिप्स, नमकीन, अचार या डिब्बाबंद खाना सोडियम से भरपूर होते हैं, जो वाटर रिटेंशन (पानी जमा होना) बढ़ाते हैं। इससे वजन बढ़ता है और पेट फूला हुआ महसूस होता है।

7. लेट नाइट स्नैक्सिंग की आदत

अगर आपकी आदत है रात को 10-11 बजे कुछ कुरकुरा खाने की, तो यह वजन घटाने की सबसे बड़ी बाधा है। लेट नाइट ईटिंग शरीर के प्राकृतिक बायोलॉजिकल क्लॉक को डिस्टर्ब करता है।

क्या खाएं डिनर में?

हल्का और फाइबर युक्त भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया या उबली सब्ज़ियां।

सलाद, सूप और कम तेल में बनी दाल।

समय – रात 7 से 8 बजे के बीच डिनर कर लेना सबसे अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

ओट्स सभी के लिए नहीं फायदेमंद! बिना सोचे समझे खाना पड़ सकता है भारी