अगर आप भी वजन कम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो एक नई स्टडी आपके लिए गुड न्यूज़ लेकर आई है। University of South Australia की रिसर्च में बताया गया है कि रोज़ाना मुट्ठीभर बादाम खाना वजन बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
क्यों है बादाम वेट लॉस के लिए असरदार?
European Journal of Nutrition में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, जो लोग रोज़ाना 30-50 ग्राम बादाम खाते हैं, वे दिनभर में कम कैलोरी खाते हैं। इसका सीधा असर वजन पर पड़ता है — यानी कम कैलोरी इनटेक = वजन में कमी।
कार्बोहाइड्रेट स्नैक्स की जगह बादाम क्यों?
अक्सर लोग भूख लगने पर बिस्किट, नमकीन या चिप्स जैसे हाई कार्ब स्नैक्स खा लेते हैं।
बादाम एक हेल्दी ऑप्शन है क्योंकि यह न सिर्फ आपको ऊर्जा देता है बल्कि फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर होता है।
स्टडी के मुताबिक, बादाम से 300 किलोजूल तक एनर्जी सेविंग हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
बादाम में क्या होता है खास?
प्रोटीन: मसल्स बनाए रखने और भूख को कंट्रोल करने में सहायक।
फाइबर: लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
हेल्दी फैट्स (असंतृप्त फैटी एसिड): हार्मोन बैलेंस करने और वजन नियंत्रित करने में मददगार।
ऐसे करें बादाम को डाइट में शामिल
भीगे हुए बादाम सुबह खाली पेट खाएं
स्मूदी या ओट्स में मिक्स करें
सलाद या स्नैक्स में जोड़ें
लो-कार्ब एनर्जी बार या हेल्दी डेसर्ट में इस्तेमाल करें
यह भी पढ़ें:
अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check