पेट की चर्बी से छुटकारा चाहिए? रोज़ सुबह पिएं लौकी का जूस

पेट की चर्बी (Belly Fat) आजकल हर उम्र के लोगों के लिए एक आम और चिंता का विषय बन चुकी है। जहां शरीर के बाकी हिस्सों की चर्बी कड़ी मेहनत से कम हो जाती है, वहीं पेट की चर्बी आसानी से घटने का नाम नहीं लेती।

भारत में ज़्यादातर लोगों का पेट बाहर निकला हुआ होता है, जो देखने में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार पेट की चर्बी शरीर की दूसरी चर्बियों की तुलना में ज़्यादा खतरनाक मानी जाती है। यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकती है।

अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए लौकी का जूस एक बेहद आसान और असरदार उपाय हो सकता है।

लौकी का जूस कैसे घटाए पेट की चर्बी?
लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है।
100 ग्राम लौकी के रस में सिर्फ 15 कैलोरी होती है और फैट केवल 1 ग्राम। यह इसे वेट लॉस के लिए आदर्श बनाता है।

फाइबर से भरपूर
इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करता है। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

पाचन और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है
लौकी का जूस पेट साफ करता है, पाचन को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इससे कैलोरी बर्न तेजी से होती है।

लौकी का जूस कैसे बनाएं?
ताज़ी और कोमल लौकी लें। छिलका उतारकर छोटे टुकड़ों में काटें।

इसे जूसर में डालकर जूस निकालें।

स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू रस, पुदीना का रस या चुटकीभर सेंधा नमक मिला सकते हैं।

जूस तुरंत पिएं, क्योंकि यह जल्दी ऑक्सीडाइज होकर अपने पोषक तत्व खो सकता है।

सुझाव: सुबह खाली पेट लौकी का जूस पिएं और फिर थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। कुछ ही दिनों में असर नज़र आने लगेगा।

लौकी को अपने आहार में और कैसे शामिल करें?
लौकी की सब्जी बनाएं।

लौकी की खिचड़ी या पराठा बनाकर खाएं।

लौकी का सूप पिएं।

लेकिन याद रहे – जूस सबसे असरदार है, वो भी खाली पेट।

यह भी पढ़ें:

गर्मी के मौसम में वजन कम करना अब आसान! रोजाना खाएं यह खास फल और देखें चमत्कारी बदलाव