अगर हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की समस्या को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद ज़रूरी है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि हाई बीपी को सिर्फ दवाइयों से ही नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। कुछ हेल्दी फूड्स को अपने रोज़ाना के खानपान में शामिल करके भी ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
1. चुकंदर:
चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व खासकर नाइट्रेट्स, ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन हाई बीपी को कम करने में कारगर हो सकता है।
2. हरी सब्ज़ियां:
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक, मेथी, सरसों आदि में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होते हैं और ओवरऑल हेल्थ को भी दुरुस्त करते हैं।
3. लहसुन:
लहसुन में पाए जाने वाले विशेष तत्व शरीर की नसों को चौड़ा करते हैं जिससे ब्लड फ्लो स्मूद हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण बना रहता है। हालांकि, लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
4. केला:
केला पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है। यह तत्व शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोज़ाना एक केला खाने से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
परेश रावल पर अक्षय-सुनील का प्यार बरकरार, ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद अब भी जारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check