सर्दी-जुकाम और खांसी भले ही आम बीमारी लगें, लेकिन जब ये रात के समय सताती हैं, तो ना सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि गले और सीने में भी तकलीफ बढ़ जाती है। सूखी खांसी के कारण सोना मुश्किल हो जाता है और हर कुछ मिनट में उठकर खांसना बेहद थकाऊ हो सकता है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों को आज़माकर देखें। ये ना सिर्फ खांसी में राहत देंगे, बल्कि चैन की नींद भी दिलाएंगे।
🫚 1. अदरक का कमाल
अदरक में पाए जाते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जो गले की सूजन कम करते हैं और खांसी को शांत करते हैं।
👉 कैसे लें:
20-30 ग्राम अदरक (या सौंठ) को एक कप गर्म पानी में डालें, उसमें शहद और नींबू मिलाकर पीएं। यह ड्राई कफ में राहत दिलाता है।
🌿 2. मुलेठी की चाय से राहत
मुलेठी की जड़ें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं।
👉 मुलेठी की चाय पीने से गले को ठंडक मिलती है और सूखी खांसी शांत होती है।
🌬️ 3. नीलगिरी का तेल – रात की खांसी में असरदार
नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें ह्यूमिडिफायर या गर्म पानी में डालकर भाप लें।
👉 यह बंद नाक खोलने और गले की सूजन को कम करने में मदद करता है।
हल्का सा तेल सीने और गले पर भी लगाया जा सकता है।
🫗 4. गर्म पानी से गरारे करें
सूखी खांसी तब बढ़ जाती है जब गले में कफ सूख जाता है।
👉 गरम पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करें। यह गले की खुश्की और जलन को शांत करता है और नींद आने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
IPU में दाखिले की राह आसान! अब काउंसलिंग पर नहीं लगेगा एक भी पैसा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check