हाई कोलेस्ट्रॉल से राहत चाहिए? रोज़ पीजिए आंवले का जूस

आज के समय में खराब खानपान और सुस्त दिनचर्या के चलते हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जाए। इसके लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस जरूर शामिल करें।

आंवला को आयुर्वेद में एक ताकतवर औषधि माना गया है, जो शरीर को अंदर से साफ करने के साथ-साथ हृदय को भी मजबूत बनाता है।

कितना और कब पिएं आंवले का जूस?
रोजाना 1 कप (लगभग 100 मि.ली.) आंवला जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है।

अगर दिन में कभी और पी रहे हैं, तो भोजन से 2 घंटे पहले या बाद में लें।

कैसे काम करता है आंवला का जूस हाई कोलेस्ट्रॉल पर?
आंवले में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फैट को ऑक्सिडाइज़ कर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, आंवला HMG-CoA रिडक्टेस नामक एंजाइम को ब्लॉक करता है, जो कोलेस्ट्रॉल बनाने में सहायक होता है।

यह न सिर्फ LDL और ट्राइग्लिसराइड को कम करता है, बल्कि HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में भी मदद करता है।

आंवला का जूस कैसे बनाएं?
सामग्री:

2 कच्चे आंवले

1 कप पानी

1 चुटकी काला नमक (स्वाद अनुसार)

विधि:

आंवले को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज हटा दें।

इन्हें मिक्सी में पानी के साथ पीस लें।

चाहें तो इसे छानकर या बिना छाने पी सकते हैं।

ऊपर से थोड़ा काला नमक मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाएं।

बिना छाना जूस ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बनी रहती है।

आंवला के जूस के अतिरिक्त फायदे
बालों को मजबूत और घना बनाता है

त्वचा को चमकदार बनाता है

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

लिवर और इम्यूनिटी को भी करता है बेहतर

यह भी पढ़ें:

भीगे या अंकुरित? जानिए कौन सा चना है आपके लिए बेस्ट