अगर रात में बार-बार नींद टूटती है, सोने में देर लगती है या पूरी नींद के बाद भी थकान महसूस होती है, तो इसका कारण सिर्फ स्ट्रेस या मोबाइल का इस्तेमाल नहीं, बल्कि कुछ ज़रूरी विटामिन और मिनरल की कमी भी हो सकती है।
1. विटामिन D – नींद के हार्मोन को सपोर्ट करता है
विटामिन D की कमी से मेलाटोनिन का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है।
सोर्स: धूप, मशरूम, फोर्टिफाइड मिल्क, फैटी फिश।
2. मैग्नीशियम – मसल्स और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है
मैग्नीशियम हमारे दिमाग को शांत कर गहरी नींद में मदद करता है।
सोर्स: कद्दू के बीज, पालक, बादाम, डार्क चॉकलेट।
3. विटामिन B6 – सेरोटोनिन और मेलाटोनिन को बूस्ट करता है
यह विटामिन आपके मूड को भी बेहतर करता है और नींद लाने वाले हार्मोन बनाने में मदद करता है।
सोर्स: केला, चना, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो।
4. कैल्शियम – REM स्लीप को बढ़ाता है
कैल्शियम की कमी से रात में बेचैनी और बार-बार नींद टूटना आम हो जाता है।
सोर्स: दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां।
इन विटामिन्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें और सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन टाइम कम करें। इससे नींद की क्वालिटी बेहतर होगी और सुबह तरोताज़ा महसूस होगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check