विटामिन B12 की कमी कर सकती है शरीर को खोखला – जानें इसके लक्षण और घरेलू समाधान

हमारा शरीर कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स से मिलकर बना है। अगर इनमें से किसी एक की भी कमी हो जाए, तो सेहत बिगड़ सकती है। विटामिन B12 भी ऐसा ही एक अहम पोषक तत्व है, जिसकी कमी शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करने लगती है।

विटामिन B12 न सिर्फ शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, बल्कि यह नर्वस सिस्टम को भी स्वस्थ बनाए रखता है। इसकी कमी से शरीर में एनीमिया, इनफर्टिलिटी और यहां तक कि कुछ मामलों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

🩺 विटामिन B12 की कमी के लक्षण:
हर समय थकान महसूस होना

याददाश्त कमजोर होना

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

हाथ-पैरों में सूजन या झुनझुनी

दिल की धड़कन अनियमित होना

🥦 इन चीज़ों को खाएं, शरीर में बढ़ेगा विटामिन B12
वयस्कों को प्रतिदिन लगभग 0.0015mg विटामिन B12 की जरूरत होती है। यदि आप नॉन-वेज या डेयरी उत्पाद खाते हैं, तो यह जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है। लेकिन शाकाहारियों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं।

🐟 मछली (Fish)
सैल्मन, ट्यूना, ट्राउट जैसी मछलियों में विटामिन B12, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।

🥚 अंडा
थकान और कमजोरी में अंडा एक शानदार उपाय है। खासकर ज़र्दी (egg yolk) में विटामिन B12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

🥛 डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही, पनीर जैसे उत्पाद विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं। रोजाना एक गिलास दूध या एक कटोरी दही शरीर में इसकी पूर्ति कर सकती है।

🥬 हरी और रंग-बिरंगी सब्ज़ियां
पालक, ब्रोकली, चुकंदर, मशरूम, शिमला मिर्च और गाजर जैसे सब्ज़ियां न केवल पोषण से भरपूर होती हैं, बल्कि बी12 के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करती हैं।

🥣 ओट्स और अनाज
ओटमील, कॉर्नफ्लेक्स और छाछ जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन B12 की अच्छी मात्रा होती है। खासकर फोर्टिफाइड (सप्लिमेंट से युक्त) अनाज को ज़रूर डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें:

CLAT PG 2025: संशोधित रिजल्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, जानें सभी ज़रूरी जानकारी