विटामिन्स हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण न्यूट्रिशन हैं, और इनमें से एक महत्वपूर्ण विटामिन है बी-12, जो नर्वस सिस्टम और शरीर में खून बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह विटामिन मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। विटामिन बी-12 की कमी मुख्यतः डाइट में इसके स्रोतों की कमी से होती है। विटामिन बी-12 की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कौन-कौन सी बीमारियों का बढ़ता है रिस्क?
एनीमिया
विटामिन बी-12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। यह एक आम बीमारी है जिसमें शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया के लक्षणों में थकान, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, और स्किन का रंग पीला पड़ जाना शामिल है।
नर्वस सिस्टम की समस्याएं
विटामिन बी-12 की कमी से नर्वस सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कमी से ब्रेन नर्वस डैमेज हो सकता है, जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी, कमजोरी, संतुलन की समस्या, और भ्रम के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा, यह डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।
मांसपेशियों में कमजोरी
विटामिन बी-12 की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी हो जाती है। यह विटामिन फ्रैक्चर की स्थिति को बढ़ाता है, और कैल्शियम की कमी का एक कारण भी है। मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षणों में हमेशा दर्द, नसों का दिखना, और बेवजह सूजन आना शामिल हैं।
विटामिन बी-12 की कमी के संकेत
हाथों और पैरों में झुनझुनाहट होना
थकान और कमजोरी महसूस करना
मांसपेशियों में दर्द होना
स्किन का रंग पीला दिखना
हेयर फॉल होना
भूख कम लगना
जीभ में सूजन होना
मूड स्विंग्स और स्ट्रेस का महसूस होना
यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो। इस कमी को पूरा करने के लिए सही आहार और सप्लीमेंट्स का सेवन महत्वपूर्ण है। विटामिन बी-12 से भरपूर आहार से आप इन स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
सर्दियों में बच्चों की खांसी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check