मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विराट ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह कब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करेंगे।
कोहली का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर विराट इस दौरे पर संघर्ष करते नजर आए हैं। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों ने उन्हें खासा तंग किया है। मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में भी कोहली बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में बीसीसीआई से बातचीत की है। सूत्र के मुताबिक, कोहली ने कहा है कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलना चाहते हैं, यानी उनका अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद विराट और रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इन दोनों को टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है कि विराट ने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अब तक खेले चार टेस्ट मैचों में सात पारियों में कोहली ने सिर्फ 167 रन बनाए हैं, जिनकी औसत 27 के करीब है। पर्थ की दूसरी पारी में कोहली ने शतक ठोका था, लेकिन बाकी पारियों में उन्हें संघर्ष ही करना पड़ा। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन बना सके और मिचेल स्टार्क का शिकार बने।
यह भी पढ़े :-
अगर आप सोते हैं आठ घंटे से ज्यादा तो हो सकती है डायबिटीज सहित यह स्वास्थ्य समस्याएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check