लोग पैसा और शोहरत कमाने के लिए जीवनभर मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ लोग कम उम्र में ही बड़े मुकाम हासिल कर लेते हैं। भारतीय मूल के बिजनेसमैन विनय हिरेमथ भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से 975 मिलियन डॉलर यानी 8400 करोड़ रुपये की स्टार्टअप कंपनी खड़ी की, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए यह कंपनी बेच दी।
विनय हिरेमथ का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी लूम को बेच दिया। अब वह सोशल मीडिया पर लोगों से पूछ रहे हैं, “अब इस पैसे का क्या करूं, कहां खर्च करूं?”
संघर्ष और सफलता की कहानी
विनय हिरेमथ ने अपने ब्लॉग पोस्ट “मैं अमीर हूं और मुझे नहीं पता कि अपने जीवन में क्या करना है” में अपनी संघर्ष की कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 60 मिलियन डॉलर की नौकरी को ठुकरा दिया और गर्लफ्रेंड से रिश्ता खत्म करने के बाद कई क्षेत्रों में काम करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
उन्होंने रोबोटिक्स और सरकारी सुधार जैसे क्षेत्रों में असफल प्रयोग किए। आखिरकार, साल 2023 में उन्होंने अपनी कंपनी लूम को एटलसियन को 975 मिलियन डॉलर यानी 8400 करोड़ रुपये में बेच दिया।
लूम की शुरुआत और सफलता
विनय हिरेमथ ने सिलिकॉन वैली में कड़ी मेहनत और जुनून से सफलता हासिल की। उन्होंने शाहिद खान और जो थॉमस के साथ मिलकर 2010 के दशक में लूम की शुरुआत की। लूम एक वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को शॉर्ट-फॉर्म वीडियो बनाने और शेयर करने की सुविधा देता है।
जब लूम आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था, तब विनय हिरेमथ ने अपने क्रेडिट कार्ड से फंड जुटाकर कंपनी को बचाया। उनकी कड़ी मेहनत और नेतृत्व में, लूम ने 200 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया और 30 मिलियन से अधिक यूजर्स का बेस बनाया।
वर्तमान में क्या कर रहे हैं विनय हिरेमथ?
विनय हिरेमथ का जन्म 1991 में हुआ था। उन्होंने इलिनोइस विश्वविद्यालय में पढ़ाई की, लेकिन स्टार्टअप के प्रति जुनून के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी।
अब 33 साल के विनय हिरेमथ हवाई में फिजिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं और एक नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में नए उद्देश्य की तलाश के लिए 60 मिलियन डॉलर की नौकरी भी ठुकरा दी।
फोर्ब्स 30 अंडर 30 में शामिल
फोर्ब्स ने 2018 में विनय हिरेमथ को 30 अंडर 30 की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया था, जिससे उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को पहचान मिली। अब उनका मानना है कि उनका अगला उद्यम लूम जितनी सफलता नहीं भी हासिल करे, तो भी वह उन्हें व्यक्तिगत संतोष जरूर प्रदान करेगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check