शाकाहारी या फिर मांसाहारी क्या है शरीर के लिए फायदेमंद

हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत से प्रयास करते रहते है अच्छी डाइट लेते है व्यायाम करते है आहार का ध्यान रखते है और अपने आप स्वस्थ  रखना भी हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का मानना है की जैसा आहार का सेवन आप करते हैं शरीर पर उसका सीधा प्रभाव पड़ता है।शाकाहारी भोजन को अपनाकर आप स्वस्थ और खुश रह सकते है। ऐसा माना जाता है की मीट-अंडे और चिकन जैसी चीजों से हमें भरपूर प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व मिलते है इसके सेवन की हमें सलाह भी दी जाती है, लेकिन साथ ही ये भी मानना जाता है की अगर आप बीमारियों से बचाव करना चाहते है तो इसके लिए आपको प्लांट बेस्ड आहार को शामिल करना चाहिए। शरीर के लिए क्या लाभकारी है, यह सवाल बहुत लंबे समय से लोगों के दिमाग में रहता है।

अगर आप शाकाहारी भोजन को अपनाते है तो ये आफ लिए स्वस्थ और खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका है। वेजिटेरियन डाइट को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इससे आपको फाइबर, विटामिन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम पोषक तत्वों का लाभ हमारे शरीर को मिलता है।आपको बता दें की शाकाहारि लोगों में कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इस भोजन को आप आसानी से पचा भी सकते है। इसको पकाने में भी कम समय लगता है।

कोलेस्ट्रॉल

शाकाहारी भोजन करने वालों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है।जो लोग वेजिटेरियन है उन लोगों को पर्याप्त कोलेस्ट्रॉल उन खाद्य पदार्थों से मिल जाता है।हमारा शरीर शाकाहारी खाद्य पदार्थों से आवश्यक कोलेस्ट्रॉल को बनाने में सक्षम होता है।

स्ट्रोक का जोखिम कम होता है

शोध से पता चला है कि जो लोग शाकाहारी आहार करते है इन लोगों में स्ट्रोक या मोटे होने की संभावना  कम होती है।

मधुमेह

शाकाहारी भोजन की वजह से मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। शाकाहारी आहार आपके ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता हैं।  शाकाहारियों को मांसाहारी लोगों की तुलना में टाइप 2 डायबीटिज होने का जोखिम कम होता है।

त्वचा

स्वस्थ त्वचा की चाह तो सभी को ही होती हैं, हम सभी को भरपूर पानी और आहार में विटामिन और मिनरल का सेवन करना चाहिए। जो भी फल और सब्जियां हम खाते हैं। वे विटामिन, जरूरी खनिजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

यह भी पढ़े:आइसक्रीम को खाने के लिए कौन सा मौसम है सही ठंडी या फिर गर्मी जानिए एक्सपर्ट से