एक्ट्रेस वाणी कपूर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हे रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे से कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द नई फिल्म के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने जा रही है। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फैंस को नए अवतार में नजर आने वाली हैं। ऐसे में 36 साल की एक्ट्रेस ने अपनी शादी को मानसिक रूप से जोड़ दिया है। उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर भी कई बातें की।
वाणी कपूर से एक इंटरव्यू में शादी और पार्टनर को लेकर पूछा गया था कि क्या उन पर शादी का दबाव है या नही? वह खुद शादी को लेकर क्या सोचती हैं? ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे ऊपर शादी को लेकर कोई दबाव नहीं है। मेरा यही मानना है कि शाद से पहले आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना और खुद के भरोसे चलना बेहद जरूरी है। शादी आपको तब करनी चाहिए, जब आप मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हों। किसी और के साथ जीवन बिताने का फैसला करने से पहले जरूरी है आप खुद को जानें खुद के साथ समय बिताएं। सबसे बड़ी बात आपको यह पता होना चाहिए कि आप शादी क्यों कर रहे हैं। ताकि आप उस शादी में ईमानदार रहें और अच्छे से उसे चला सकें।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check