दिल की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस तरह करें प्याज का इस्तेमाल

प्याज का इस्तेमाल हर रसोई में होता है हम में से ज्यादातर लोग इसको सब्जी बनाने में इस्तेमाल करते हुए तो वहीं कुछ लोग इसको कच्चा खाना भी पसंद करते है।वैसे तो कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाया जाता हैं। प्याज का इस्तेमाल सब्जी के स्वाद को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है कच्चा प्याज को खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है जोकि आपको बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं।

एंटीऑक्सीडेंट

कच्चे प्याज का इस्तेमाल करने इस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल से लड़ने में हमारी मदद करते हैं इसकी वजह से बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

कैंसर से बचाव

कच्चे प्याज का एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं यानी इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है।

शुगर

कच्चा प्याज का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित नही रहता है तो नियंत्रित  करने के लिए  कच्चे प्याज का सेवन लाभकारी हो सकता है।

दिल की सेहत

अगर आप कच्चा प्याज खाते है तो इससे कोलेस्ट्रॉल का लेबल नॉर्मल रहता है, और हार्ट स्वस्थ रहता है और यहां तक कि हार्ट अटैक का भी खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है इससे सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं। सर्दियों के मौसम में जो लोग अर्थराइटिस के दर्द से परेशान रहते है इससे निजात पाने के लिए प्याज का सेवन आपको अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़े:हिंद प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर आयोजित सम्मेलन में 27 देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडर सहित जनरल अनिल चौहान भी हुए शामिल