सरसो के तेल का उपयोग बनाएगा मजबूत, जानिए कैसे

हम सभी की रसोई में सरसो का तेल अवश्य मिलेगा सरसों का तेल आज से नहीं पुराने समय से इस्तेमाल किया जा रहा है अगर हम तेल की बात करे तो सरसो का तेल का नाम ही आता है। लगभग हर रसोई में आपको सरसो का तेल मिल ही जायेगा। इसका काम खाने को स्वादिष्ट बनाना तो है ही इसके साथ साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सरसों का तेल खाने के अलावा भी कई और कार्यों में प्रयोग किया जाता है। सरसो के तेल की तासीर गर्म मानी जाती है। सरसों के तेल में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। पुराने समय में बच्‍चों की मालिश भी सरसों के तेल से की जाती थी। सर्दी जुकाम होने पर बच्‍चों से लेकर बड़े तक नाक, कान और नाभी में इसे नियमित रूप से डालते थे। आइये जानते है सरसो के तेल के फायदे के बारे में,

  • सरसो का तेल अस्थमा रोगियों के लिए भी लाभदायक है, इसका उपयोग करने से अस्थमा के रोग में आराम मिलता है इसका प्रयोग, गर्म सरसों के तेल में कपूर को डालकर मालिश करने से अस्थमा में भी आराम मिलता है।
  • सरसों के तेल की मालिश पुराने समय से हम सभी करते आए है इसके प्रयोग से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार अच्छे से होता है। गठिये के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद है।
  • सरसों का तेल खांसी में भी आराम दिलाता है, 1 चम्मच सरसों का तेल पीने से खांसी बहुत आराम मिलती है।
  • फटे होंठों के लिए सरसो का उपयोग लाभदायक है। रात में सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाने से फटे हुए होठों से राहत मिलती है।इससे हमारे होंठ नर्म और मुलायम हो जाते है।
  • नाक बंद हो या फिर सर्दी जुकाम सरसों की कुछ बूंदें ही काफी है नाक में का तेल डालने के कई फायदे है इससे ज़ुकाम में राहत मिलती हैं। नाक में सूखापन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।