आजकल यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, कम पानी पीना और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी इसके बड़े कारण माने जाते हैं। अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए तो जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है।
इस सब्जी से क्यों बढ़ सकता है यूरिक एसिड?
यूरिक एसिड के मरीजों को ऐसी सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए जिनमें प्यूरिन (Purine) की मात्रा ज्यादा होती है। यह तत्व शरीर में जाकर यूरिक एसिड में बदल जाता है। खासतौर पर फूलगोभी को हाई-प्यूरिन सब्जियों में गिना जाता है। इसका ज्यादा सेवन यूरिक एसिड लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे दर्द और सूजन की शिकायत बढ़ सकती है।
जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है परेशानी
फूलगोभी खाने से शरीर में यूरिक एसिड का जमाव बढ़ सकता है। यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होकर गाउट (Gout) का कारण बनता है। इसका असर घुटनों, पैरों की उंगलियों और एड़ियों पर ज्यादा देखने को मिलता है।
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत?
- जिन्हें पहले से गाउट की समस्या है
- जिनका यूरिक एसिड लेवल बार-बार बढ़ जाता है
- जो ज्यादा प्रोटीन या नॉनवेज खाते हैं
- जिनकी लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है
इन लोगों को फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन सीमित या बंद करना चाहिए।
क्या खाएं जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहे?
यूरिक एसिड मरीजों के लिए कुछ सब्जियां और फूड काफी फायदेमंद माने जाते हैं, जैसे –
- लौकी, तोरी, कद्दू
- खीरा और टमाटर
- पत्तेदार सब्जियां (सीमित मात्रा में)
- पर्याप्त पानी और नारियल पानी
- लो-फैट दूध और दही
ये चीजें यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती हैं।
अगर आपको बार-बार जोड़ों में दर्द या सूजन रहती है, तो सिर्फ खानपान पर निर्भर न रहें। समय-समय पर यूरिक एसिड की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना सलाह के डाइट में बड़े बदलाव करना नुकसानदायक भी हो सकता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check