उर्फी जावेद, जो अपने अतरंगी फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं, इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल पर अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उर्फी अपने अजीबोगरीब कपड़ों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं, और कई बार उनकी ये राय उन्हें मुसीबत में डाल चुकी है। इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में वीजा रिजेक्ट होने के बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।
“रेड कार्पेट पर वॉक करना कोई बड़ी अचीवमेंट नहीं”
फ्रांस के कांस शहर में इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जहां कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उर्फी जावेद भी इस फेस्टिवल में जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर उनका वीजा रिजेक्ट हो गया। इस पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कांस जाना कोई ऐसी बड़ी बात नहीं है, जिसका आपकी काबिलियत से कुछ लेना-देना हो। बड़े-बड़े ब्रैंड्स रेड कार्पेट का टिकट खरीदते हैं और इसे इंफ्लुएंसर्स और सेलेब्स को देते हैं, ताकि वे वहां जाकर ब्रैंड को रिप्रेजेंट कर सकें।”
कांस एक प्रमोशन का प्लेटफॉर्म है
उर्फी ने आगे कहा, “यह एक मौका है खुद को प्रमोट करने का। जब तक आपकी फिल्म का कांस में प्रीमियर नहीं हो रहा, तब तक वहां कोई भी जा सकता है और रेड कार्पेट पर वॉक कर सकता है, अगर उसके पास पैसे हैं या फिर कोई ब्रैंड उसे कोलैब करना चाहता है।” उर्फी ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने कांस के लिए जाने का इरादा किया था, लेकिन आखिरी समय में उनका वीजा कैंसिल हो गया और वह इस साल कांस नहीं जा पाईं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check