संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ESE प्रारंभिक परीक्षा 8 जून को देश के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा का संचालन होगा।
UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं।
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
सबमिट करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।
कैंडिडेट सीधे इस [डाउनलोड लिंक] पर क्लिक कर भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, पिता का नाम, परीक्षा के सामान्य निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी। परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) लेकर जाएं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे, और मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check