UPSC CSE 2024 Marksheet: जानें टॉपर्स के अंक और चयनित उम्मीदवारों की सूची

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 की मार्कशीट जारी कर दी है। इस मार्कशीट में सफल अभ्यर्थियों के प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक शामिल हैं। अब सभी चयनित उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी फाइनल मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

टॉपर्स के अंक:

शक्ति दुबे (2024 टॉपर): शक्ति दुबे ने कुल 1043 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें मुख्य परीक्षा के 843 अंक और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) में 200 अंक शामिल हैं।

आदित्य श्रीवास्तव (2023 टॉपर): आदित्य श्रीवास्तव ने 2023 में कुल 1099 अंक प्राप्त किए थे, जिसमें 899 अंक मुख्य परीक्षा से और 200 अंक इंटरव्यू से थे।

इससे साफ है कि आदित्य श्रीवास्तव ने शक्ति दुबे से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

UPSC CSE 2024 के सेंकड टॉपर हर्षिता गोयल:
हर्षिता गोयल ने UPSC CSE 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें कुल 1038 अंक मिले हैं। इसमें 851 अंक मुख्य परीक्षा के और 187 अंक साक्षात्कार के हैं। वहीं तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे, जिन्होंने भी 1038 अंक प्राप्त किए हैं (मुख्य परीक्षा में 848 और साक्षात्कार में 190 अंक)।

चयनित उम्मीदवारों की संख्या और श्रेणी:
इस साल UPSC CSE 2024 में कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में से:

335 सामान्य श्रेणी

109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

160 अनुसूचित जाति (SC)

87 अनुसूचित जनजाति (ST)

45 दिव्यांग कैटेगरी

इसके अलावा, 230 अतिरिक्त उम्मीदवारों को आरक्षित सूची में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर