पाकिस्तान की ‘False Flag’ रणनीति पर UNSC ने उठाए सवाल, भारत को मिला बड़ा हथियार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हुई। UNSC के सदस्य यह मानने के लिए तैयार नहीं हुए कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं था। पाकिस्तान की ‘False Flag’ की कहानी को अस्वीकार करते हुए UNSC ने सवाल उठाया कि क्या इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा शामिल था? आइए जानते हैं, क्या है ‘False Flag Operation’ और कैसे यह भारत के लिए एक बड़ा हथियार बन सकता है।

क्या है False Flag Operation?
‘False Flag’ एक सैन्य रणनीति है, जिसका उद्देश्य युद्ध या आतंकवादी हमले को अंजाम देना होता है, लेकिन उस घटना का दोष दूसरे देश पर थोपना होता है। इसका मतलब है कि एक देश जानबूझकर हमला करता है, लेकिन यह दिखाने की कोशिश करता है कि यह हमला किसी अन्य देश ने किया है। इसका उद्देश्य दूसरे देश को बदनाम करना और युद्ध के लिए आधार तैयार करना होता है।

आसान शब्दों में पाकिस्तान की रणनीति
आसान शब्दों में, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने UNSC में दावा किया कि वह इस घटना में शामिल नहीं था और भारत ने झूठा आरोप लगाया है। पाकिस्तान का कहना था कि भारत ने खुद ही यह आतंकी हमला करवाया है। हालांकि, UNSC ने पाकिस्तान की ‘False Flag’ कहानी को नकार दिया और इसे मानने से इनकार कर दिया।

कैसे भारत के लिए बना सबसे बड़ा हथियार?
अब भारत के पास ‘False Flag’ रणनीति का इस्तेमाल करने का अवसर है। अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है, तो UNSC से उसे कोई विरोध नहीं मिलेगा क्योंकि वह पहले ही पाकिस्तान के ‘False Flag’ की निंदा कर चुका है। UNSC ने पहलगाम हमले की कड़ी आलोचना की और पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता को स्वीकार किया। इस स्थिति में, भारत के लिए ‘False Flag’ पाकिस्तान पर कार्रवाई करने का एक बड़ा हथियार बन गया है।

किन देशों ने False Flag Operation का किया था इस्तेमाल?
आपको बता दें कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया था कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए ‘False Flag’ रणनीति का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, 1939 में जर्मनी ने भी अपनी ही रेडियो टावर पर हमला करवाया और फिर दुनिया भर में संदेश भेजा कि पोलैंड ने जर्मनी के टावर पर कब्जा कर लिया। इस ‘False Flag’ घटना ने जर्मनी को पोलैंड के खिलाफ युद्ध शुरू करने का बहाना दिया।

यह भी पढ़ें:

205 करोड़ के मालिक वरुण धवन, कभी करते थे पार्ट-टाइम जॉब