UBON का नया धमाका: 20 घंटे तक म्यूजिक का नॉनस्टॉप मज़ा

UBON ने भारत में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को और मजबूत करते हुए नया UBON SP-85 पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। यह स्पीकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो म्यूजिक को तेज साउंड और दमदार बास के साथ पसंद करते हैं।

पावरफुल साउंड और लंबी बैटरी – एक साथ!
इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 4000mAh की बैटरी, जो एक बार चार्ज होने पर 20 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक प्लेबैक का वादा करती है। साथ ही, इसका 30W का आउटपुट आपके म्यूजिक एक्सपीरियंस को और भी इमर्सिव बना देता है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्टाइलिश लुक
UBON SP-85 में मिलता है Bluetooth 5.3, जिससे डिवाइसेज़ से कनेक्शन फास्ट और स्टेबल रहता है। साथ ही, इसमें USB, TF कार्ड और FM रेडियो जैसे मल्टीपल इनपुट ऑप्शंस भी दिए गए हैं। इसके ऊपर से स्टाइलिश कैरी बेल्ट इसे कहीं भी ले जाने के लिए परफेक्ट बनाती है।

कीमत और कलर ऑप्शंस
इस स्पीकर की कीमत ₹3,999 है और यह ब्लैक+ऑरेंज कंट्रोल्स और ब्लैक+ग्रे जैसे दो शानदार कलर ऑप्शंस में आता है। इसे भारत के सभी बड़े रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

UBON J18 Future Pods: TWS की दुनिया में नई क्रांति
सिर्फ स्पीकर ही नहीं, UBON ने अपने TWS सेगमेंट में भी नया J18 Future Pods लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹2,499 रखी गई है। इसकी खासियत है इसका 1.45 इंच का LED टच स्क्रीन चार्जिंग केस, जिससे आप कॉल, मैसेज, म्यूजिक और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह स्क्रीन इतना स्मार्ट है कि इससे आप:

सेल्फी क्लिक कर सकते हैं

पॉड्स को अनलॉक कर सकते हैं

वीडियो के दौरान प्ले/पॉज़ कर सकते हैं

यहां तक कि वॉलपेपर भी बदल सकते हैं!

युवाओं के लिए परफेक्ट गैजेट्स
चाहे आप पार्टी लवर हों या स्टाइलिश TWS की तलाश में हों, UBON के ये दोनों प्रोडक्ट्स खासतौर पर युवा यूजर्स और म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो चाहते हैं नया कुछ – फीचर से भी भरपूर और लुक से भी दमदार।

यह भी पढ़ें:

गुजरात और पंजाब उपचुनाव में AAP की प्रचंड जीत, अनुराग ढांडा बोले – यह सिर्फ सीटों की नहीं, सोच की जीत है