हल्दी वाला दूध को आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और दर्द से राहत देने में मदद करता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ड्रिंक हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ खास बीमारियों में इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
1. पेट की गंभीर समस्या (गैस, एसिडिटी या अल्सर)
हल्दी की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों को ज्यादा एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या अल्सर की शिकायत रहती है, उनके लिए हल्दी वाला दूध परेशानी बढ़ा सकता है। इससे पेट दर्द और जलन की समस्या बढ़ सकती है।
2. किडनी स्टोन की समस्या
हल्दी में ऑक्सलेट की मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन बनने की आशंका को बढ़ा सकती है। जिन लोगों को पहले से पथरी की समस्या है या बार-बार स्टोन बनने की हिस्ट्री रही है, उन्हें हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए।
3. ब्लड थिनर दवाएं लेने वाले लोग
हल्दी खून को पतला करने का काम करती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, तो हल्दी वाला दूध पीने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
कब बरतें सावधानी?
अगर हल्दी वाला दूध पीने के बाद पेट में जलन, मिचली, उल्टी या चक्कर महसूस हों, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें। लंबे समय तक रोजाना इसका सेवन करने से पहले अपनी सेहत की स्थिति जरूर जांच लें।
कैसे करें सुरक्षित सेवन?
अगर आप स्वस्थ हैं, तो रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखें और ज्यादा तेज हल्दी डालने से बचें। किसी भी पुरानी बीमारी में इसे आदत बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।हल्दी वाला दूध एक घरेलू नुस्खा जरूर है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। कुछ बीमारियों में यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपनी सेहत को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करें।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check