अमेरिकी राजनीति में मशहूर हस्तियों के बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, और इस बार टारगेट बनी हैं पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादित बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। इस बार राजनीति से हटकर उन्होंने सीधे टेलर स्विफ्ट पर कटाक्ष किया है, जिसने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया।
क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“क्या किसी ने गौर किया है कि जब से मैंने कहा है कि मैं टेलर स्विफ्ट से नफरत करता हूं, तब से वह ‘हॉट’ नहीं रहीं?”
इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ट्रंप की जमकर आलोचना शुरू हो गई।
स्विफ्ट फैंस का पलटवार
टेलर स्विफ्ट के प्रशंसकों ने ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘टेलर के प्रति जुनूनी’ तक कह डाला। कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रंप लगातार सिंगर के पीछे पड़े रहते हैं, जो दर्शाता है कि वह उनसे कितने प्रभावित हैं। वहीं ट्रंप समर्थकों ने इस पर स्विफ्ट की आलोचना की और ट्रंप के बयान का समर्थन किया।
सोशल मीडिया रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, “ट्रंप बहुत बदमाश हैं!”
दूसरे ने कहा, “क्या वह टेलर के प्रति अपने जुनून को रोक सकते हैं?”
किसी ने तंज कसते हुए कहा, “टेलर अब पहले जैसी नहीं रहीं।”
वहीं, कई यूजर्स ने ट्रंप को “अब तक का सबसे मजेदार राष्ट्रपति” बता डाला।
विवाद की जड़ क्या है?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 2024 के चुनाव के दौरान टेलर स्विफ्ट ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा था:
“मैं कमला हैरिस को वोट दे रही हूं क्योंकि वह अधिकारों और उन मुद्दों के लिए लड़ती हैं जिन पर मुझे विश्वास है।”
इसके जवाब में ट्रंप ने सितंबर 2024 में एक पोस्ट डालते हुए कहा था, “मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है!”
बस फिर क्या था, यह बयान वायरल हो गया और उसी की आग अब तक सुलग रही है।
यह भी पढ़ें:
अब व्हाट्सएप फोटो भी कर सकती है खाता खाली! सावधान रहें नए स्कैम से
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check