डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनके अजीबोगरीब बयानों और विवादित फैसलों ने अमेरिकी शेयर बाजार और डॉलर को लगातार नुकसान पहुंचाया है। खासकर ट्रेड वॉर की नीतियों के चलते डॉलर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है।
45 साल में पहली बार डॉलर इतनी बुरी तरह टूटा
9 जुलाई 2025, बुधवार को डॉलर इंडेक्स 97 के स्तर तक गिर गया, जो पिछले 45 वर्षों का सबसे निचला स्तर है। साल 2025 की पहली छमाही में डॉलर में 11% की भारी गिरावट देखी गई है — जो कि 1980 के बाद की सबसे बड़ी 6 महीने की गिरावट है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप की व्यापार नीतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कमी से यह गिरावट और बढ़ सकती है।
रुपया दिखा रहा है मजबूती, डॉलर को दी टक्कर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया गुरुवार को 4 पैसे की मजबूती के साथ 85.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की उम्मीद ने रुपए को समर्थन दिया है।
रुपया दिनभर 85.53 से 85.69 के दायरे में कारोबार करता रहा, और पिछले बंद स्तर 85.73 से मजबूत होकर 85.69 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार फिसला, लेकिन एफआईआई बने लिवाल
हालांकि भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखी गई:
बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंक गिरकर 83,190.28 पर बंद हुआ
एनएसई निफ्टी 120.85 अंक गिरकर 25,355.25 पर बंद
इसके साथ ही, डॉलर सूचकांक 0.15% गिरकर 97.41 पर पहुंच गया, और ब्रेंट क्रूड भी 0.34% गिरकर 69.95 डॉलर/बैरल पर आ गया।
बावजूद इसके, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को बाजार में भरोसा जताते हुए 77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check