ट्रंप को बड़ी जीत, पुतिन की चेतावनी और गाजा में सीज़फायर – एक नज़र में

इस वक्त दुनिया के अलग-अलग कोनों में उथल-पुथल मची हुई है। कहीं युद्ध की आग धधक रही है, तो कहीं कूटनीतिक चालें बिछाई जा रही हैं।
ईरान-इज़रायल और रूस-यूक्रेन जैसे संघर्षों ने न केवल इन देशों को, बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित किया है।
इसी बीच कुछ घटनाएं राहत की सांस भी दिला रही हैं। आइए नज़र डालते हैं आज की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरों पर, जो हर किसी के लिए जानना ज़रूरी है।

🇺🇸 डोनाल्ड ट्रंप को मिला बड़ा राजनीतिक जीत – “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को मिली मंज़ूरी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुचर्चित “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिल गई है।
इस बिल को लेकर डेमोक्रैट्स के साथ-साथ ट्रंप की खुद की पार्टी रिपब्लिकन में भी विरोध था।
बिल पर वोटिंग के दौरान 50-50 का टाई हुआ, जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने टाई-ब्रेकर वोट डालकर इसे पास करवा दिया।

बता दें कि यह विधेयक हाल के दिनों में ट्रंप और एलन मस्क के बीच हुई तीखी बहस के कारण भी सुर्खियों में रहा था।

☢️ ईरान फिर सक्रिय – परमाणु कार्यक्रम की मरम्मत शुरू
हाल ही में अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्दो न्यूक्लियर सेंटर समेत कई स्थलों पर बमबारी की थी।
इस हमले से परमाणु केंद्र बर्बाद हो गया था। लेकिन अब युद्धविराम के बाद ईरान ने फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम को चालू कर दिया है।

मैक्सर टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात की पुष्टि हुई है कि ईरान ने फोर्दो साइट की मरम्मत शुरू कर दी है।
ईरान का साफ कहना है कि बातचीत में देरी हो सकती है, पर परमाणु काम में नहीं।

🕊️ इज़रायल और हमास में सीज़फायर की पहल
लगातार दो महीने की बमबारी और तबाही के बाद इज़रायल ने गाजा में युद्धविराम के लिए हामी भर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि अब हमास को भी इसे स्वीकार कर लेना चाहिए, ताकि हालात सुधर सकें।

ट्रंप ने यह भी कहा कि 60 दिन के युद्धविराम के दौरान वे विवाद को स्थायी रूप से खत्म करने की दिशा में काम करेंगे।

🇷🇺 रूस ने अमेरिका को दिया करारा जवाब – वार्ता को लेकर पुतिन का बयान
रूस-यूक्रेन युद्ध की आग अब और भड़कती दिख रही है।
रूसी सेनाएं यूक्रेनी इलाकों में गहराई तक प्रवेश कर चुकी हैं और लगातार हमले जारी हैं।

जब अमेरिकी राजदूत कीथ केलॉग ने रूस पर हमला तेज करने का आरोप लगाया,
तो क्रेमलिन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई:

“हम किसी चीज़ में देरी नहीं कर रहे हैं, हम अपने सैन्य ऑपरेशन को पूरा कर रहे हैं।”

साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो वे वार्ता के नए दौर के लिए भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:

क्या यह भारत का सबसे स्मार्ट हेडफोन है? जानिए Nothing Headphone 1 के फीचर्स