ट्रंप का अवैध प्रवासियों के लिए बड़ा ऑफर: अमेरिका छोड़ो, 1000 डॉलर पाओ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो अवैध प्रवासी स्वयं अमेरिका छोड़कर अपने देश लौट जाएंगे, उन्हें 1 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, अमेरिका सरकार उनका यात्रा खर्च भी उठाएगी। होमलैंड सुरक्षा विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि जो लोग CBP होम ऐप का इस्तेमाल करके दावा करेंगे कि वे अपने देश वापस लौटने के लिए तैयार हैं, उनके खिलाफ गिरफ्तारी और निर्वासन की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अवैध प्रवासियों पर सख्ती जारी

होमलैंड सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस बात की पुष्टि की कि अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में हैं, तो गिरफ्तारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका छोड़ने का सबसे सुरक्षित और किफायती तरीका है। ट्रंप प्रशासन ने ऐसे प्रवासियों के लिए CBP होम ऐप के माध्यम से यात्रा फंडिंग और अन्य सहायता प्रदान करने का प्लान तैयार किया है। इसके अलावा, ट्रंप के मुख्य नीति और मातृभूमि सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर ने इस बात की पुष्टि की है।

अब तक 1 लाख 52 हजार लोग निकाले गए

स्टीफन मिलर ने बताया कि ट्रंप प्रशासन लगातार अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई कर रहा है और इस अभियान पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है। ट्रंप के 100 दिनों के कार्यकाल में अब तक लगभग 152,000 अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर किया जा चुका है। हालांकि, पिछले साल फरवरी से अप्रैल तक, तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में 195,000 प्रवासियों को निर्वासित किया गया था। ट्रंप ने लाखों लोगों को निर्वासित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह संख्या बाइडेन प्रशासन के मुकाबले कम है।

यह भी पढ़ें:

फैंस पर फूटा राहुल का गुस्सा, कोहली को भी लपेटा