अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में वाशिंगटन के पास हुए विमान हादसे पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि ये हादसा सही नहीं था, खासकर तब जब आसमान साफ था। उन्होंने पूछा कि हेलीकॉप्टर विमान की तरफ क्यों बढ़ रहा था और विमान को क्यों नहीं मोड़ा गया? यह हादसा वाशिंगटन के व्हाइट हाउस के पास हुआ, जहां एक कनाडा एयरलाइन का विमान पोटोमैक नदी में गिर गया। विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था और इसमें 60 लोग सवार थे। अब तक 18 शव नदी से निकाले जा चुके हैं।
वह हादसे के वक्त व्हाइट हाउस में थे, जो एयरपोर्ट से केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हादसे का कारण अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक (H-60) माना जा रहा है, जो विमान से टकरा गया। विमान के लैंडिंग से ठीक पहले यह हादसा हुआ था, जिससे रोनाल्ड रीगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इस घटना की जांच संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) करेंगे।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check