बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब मनोरंजन की बात हो, तो स्टार पावर और हंसी का कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।
💰 पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने जहां पहले दिन ₹24 करोड़ की ओपनिंग की, वहीं रविवार को ₹32.5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया।
सोमवार को भी फिल्म ने ₹13 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल ₹100.5 करोड़ की घरेलू कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
💡 बजट की बात करें तो फिल्म की कुल लागत लगभग ₹375 करोड़ (225 करोड़ प्रोडक्शन + 150 करोड़ प्रमोशन) बताई जा रही है।
🌍 वर्ल्डवाइड कमाई में भी तगड़ा प्रदर्शन
फिल्म ने विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
चार दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹160.50 करोड़ हो चुका है, जिसमें इंडिया ग्रॉस ₹120.50 करोड़ और ओवरसीज ₹40 करोड़ शामिल हैं।
🎭 कहानी में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का
‘हाउसफुल 5’ की कहानी घुमती है एक अरबपति रंजीत डोबरियाल के 100वें जन्मदिन की पार्टी के इर्द-गिर्द, जो लग्जरी शिप पर मनाई जा रही होती है। जश्न से पहले ही उसकी रहस्यमयी मौत हो जाती है।
पता चलता है कि रंजीत ने अपनी संपत्ति जॉली नाम के बेटे को दी है—but wait!
तीन अलग-अलग जॉली सामने आ जाते हैं:
रितेश देशमुख – जलाबुद्दीन उर्फ जॉली
अभिषेक बच्चन – जलभूषण उर्फ जॉली
अक्षय कुमार – जूलियस उर्फ जॉली
अब कौन असली वारिस है? यहीं से शुरू होती है मर्डर मिस्ट्री में लिपटी कॉमेडी की कहानी।
हालांकि, फिल्म में कई जगहों पर डबल मीनिंग जोक्स और घिसे-पिटे पंचेस ने मज़ा थोड़ा किरकिरा किया है, लेकिन स्टार कास्ट और ग्रैंड प्रजेंटेशन ने इस कमी को भरने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें:
करीना कपूर की हेल्दी लाइफस्टाइल: 44 की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check