टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना में बाढ़ राहत प्रयासों में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये।
महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर चेक भेंट किया। महेश बाबू ने शहर के गाचीबोवली में सारथ सिटी कैपिटल मॉल स्थित अपने स्वामित्व वाले एएमबी सिनेमा की ओर से 10 लाख रुपये और दान किए।
अभिनेता दंपती ने श्री रेड्डी के आवास पर मंत्री सीताक्का से भी मुलाकात की।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check