जेईई एडवांस्ड की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज अंतिम दिन, इस लिंक से दें चुनौती

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। उत्तर कुंजी को लेकर आज 3 जून को पेपर 1 और 2 के लिए आपत्ति विंडो को बंद कर दिया जायेगा। जो भी उम्मीदवार जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाकर आपत्ति को दर्ज कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को JEE advanced 2024 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ login करने और आपत्तियां उठाने के लिए अपने login क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

JEE advance की परीक्षा को 26 मई, 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न, बहुविकल्पीय प्रश्न और संख्यात्मक प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों प्रश्नपत्रों में तीन अलग खंड होते हैं – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।

  • JEE Advanced 2024: चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को JEE Advanced की आधिकारिक website jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • “जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी – चुनौती” पर click करें।
  • आवेदन संख्या और password का उपयोग करके login करें।उस प्रश्न का चयन करें जिसके उत्तर को चुनौती दी जानी है।
  • आपत्ति शुल्क जमा करें और पुष्टि पृष्ठ download करें।
  • JEE Advanced फाइनल आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी। JEE Advanced 2024 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़े:सेहत के लिए संतरे की छिलके की चाय है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके चमत्कारी फायदें