ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां अंदर से कमजोर हो जाती हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कारण होता है हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) कम होना। शरीर हड्डी के ऊतकों को तोड़ता है, लेकिन नई हड्डी बनाने में कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में काजू आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उनका घनत्व बढ़ाने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस में काजू खाने के फायदे।
ऑस्टियोपोरोसिस में काजू खाने के फायदे:
1. कॉपर से भरपूर:
काजू में कॉपर होता है, जो बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है। कॉपर शरीर के कोलेजन और इलास्टिन जैसे महत्वपूर्ण घटकों के रखरखाव में भी अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में कॉपर की कमी होती है, तो हड्डियों के ऊतक जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे जोड़ों में समस्या होती है। काजू के सेवन से कॉपर की कमी पूरी होती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
2. कैल्शियम और मैग्नीशियम का खजाना:
काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। ये दोनों खनिज मिलकर ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में सहायक होते हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस में काजू का सेवन कैसे करें?
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो तो काजू का दूध पीना बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए काजू को दूध में डालकर अच्छी तरह पीस लें, फिर इसे गर्म करके पिएं। नियमित सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और दर्द में भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
पेट रहेगा ठीक तो सेहत भी बनेगी मजबूत: एसिडिटी से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check