चश्मे से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये दो सुपरफूड

डिजिटल युग में आँखों पर बढ़ते तनाव और स्क्रीन टाइम ने हर उम्र के लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की ओर धकेल दिया है। बच्चे हों या बड़े, चश्मा अब आम बात हो गई है। ऐसे में यदि आप बिना सर्जरी और दवा के अपनी दृष्टि सुधारना चाहते हैं, तो घरेलू उपायों पर भरोसा करना बुरा विकल्प नहीं है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सही खानपान के ज़रिए भी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है — खासकर सौंफ और बादाम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से। आयुर्वेद से लेकर न्यूट्रिशन साइंस तक, इन दोनों चीज़ों को आंखों के लिए अमृत माना गया है।

सौंफ क्यों है फायदेमंद?

सौंफ (Fennel Seeds) में विटामिन A, C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह रेटिना को पोषण देने में मदद करता है, जिससे दृष्टि तेज होती है।

इसके अलावा, सौंफ आंखों की जलन, थकान और सूखापन जैसी समस्याओं में भी राहत देती है। ठंडी तासीर होने के कारण यह गर्मियों में विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है।

बादाम का कमाल

बादाम में विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लेंस को सुरक्षित रखने और धुंधली दृष्टि से बचाने में सहायक है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आंख और मस्तिष्क के बीच समन्वय बेहतर होता है।

बादाम का नियमित सेवन आंखों की थकान कम करता है और लंबे समय तक चश्मा लगाने की जरूरत को टाल सकता है।

कैसे करें सेवन? जानें सबसे असरदार तरीका
रोज़ सुबह खाली पेट सेवन करें सौंफ-बादाम का मिश्रण:

सामग्री: 1 चम्मच सौंफ, 4-5 भीगे हुए बादाम, और 1 चम्मच मिश्री।

सभी को मिलाकर पीस लें और हर सुबह खाली पेट गुनगुने दूध के साथ लें।

यह मिश्रण आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में वर्षों से इस्तेमाल हो रहा है।

सौंफ की चाय भी है लाभकारी:

1 चम्मच सौंफ को गर्म पानी में 5 मिनट उबालकर चाय की तरह पिएं।

आंखों की सूजन और थकान में राहत मिलती है।

विशेषज्ञों की सलाह

नेत्र रोग विशेषज्ञों का मानना है कि खानपान का सीधा असर आंखों की सेहत पर पड़ता है। हालांकि, चश्मा पूरी तरह हटेगा या नहीं, यह हर व्यक्ति की आंखों की स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन, यदि सौंफ और बादाम को रोज़ाना डाइट में शामिल किया जाए, तो दृष्टि सुधारने की दिशा में यह एक मजबूत क़दम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

कैल्शियम की कमी से शरीर पर पड़ते हैं गंभीर असर, जानिए कैसे बचें