गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये सुपरफूड्स

अगर आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत नहीं होंगी, तो आप अर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्या की चपेट में आ सकते हैं। गठिया के मरीजों को घुटने, एड़ी, पीठ, कलाई या गर्दन में लगातार दर्द महसूस होता है। लेकिन सही डाइट अपनाकर आप इस दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों और खाद्य पदार्थों के बारे में जो गठिया के दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

हल्दी: दर्द निवारक का प्राकृतिक उपाय
दादी-नानी के जमाने से हल्दी को सेहत का राज माना जाता रहा है। इसमें पाया जाने वाला कर्क्यूमिन कंपाउंड एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। रोजाना अपनी डाइट में हल्दी को शामिल करना गठिया के दर्द में राहत दिलाने का बेहतरीन तरीका है।

ड्राई फ्रूट्स: जोड़ों की ताकत बढ़ाएं
गठिया के खतरे को कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट और बादाम का सेवन करें। ये आपके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीमित मात्रा में नट्स खाना गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

फैटी फिश: हड्डियों का सुपरफूड
यदि आप नॉन-वेज खाते हैं, तो सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और ट्राउट जैसी फैटी फिश को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हड्डियों को मजबूत करते हैं और गठिया से होने वाले दर्द और सूजन को कम करते हैं।

ऑलिव ऑइल: जोड़ों के लिए प्राकृतिक मरहम
ऑलिव ऑइल में ऐसे तत्व होते हैं जो अर्थराइटिस के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। वर्जिन ऑलिव ऑइल का नियमित सेवन आपके जोड़ों को आराम देगा और उनकी लचीलापन बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें:

ऐप को डिलीट करने के बाद भी चोरी होता है आपका डेटा! ऐसे करें पूरी तरह ब्लॉक