कैंसर एक गंभीर और घातक बीमारी है, जो सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में अपने पांव पसार चुका है। भारत में पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, और यह समस्या केवल वयस्कों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और महिलाओं में भी इस बीमारी का असर देखा जा रहा है। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। खासकर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देने में यह कमी एक बड़ा कारण हो सकती है। आइए जानते हैं किन विटामिनों की कमी से शरीर में कैंसर सेल्स पनप सकते हैं।
विटामिनों की कमी और कैंसर:
विटामिन-ए
डॉक्टर्स के अनुसार, विटामिन-ए शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है और सेल्स की मरम्मत में मदद करता है। इसकी कमी से स्किन, फेफड़े और गले के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह विटामिन जीन्स के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।
विटामिन-सी
विटामिन-सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी विटामिन है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है, साथ ही कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है और घावों को भरने में सहायक होता है। इसकी कमी से पेट और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
विटामिन-डी
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी विटामिन-डी भी कैंसर से बचाव में मदद करता है। यह विटामिन कोलेरेक्टल कैंसर और यूरिनरी एरिया के कैंसर को कम करने में सहायक होता है। विटामिन-डी की कमी से पुरुषों में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, और महिलाओं में भी इसके असर हो सकते हैं।
विटामिन-बी-12
यह विटामिन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम होता है। विटामिन-बी-12 की कमी से सैल ग्रोथ प्रभावित हो सकती है और खून की कमी हो सकती है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।
अन्य कैंसर कारक
डॉक्टर के मुताबिक, कैंसर का कारण सिर्फ विटामिन की कमी नहीं है। खराब लाइफस्टाइल, जैसे तंबाकू का सेवन, शराब पीना, असंतुलित डाइट, बढ़ा हुआ प्रदूषण, रेडिएशन और पारिवारिक इतिहास भी कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।
कैंसर से बचाव के उपाय:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन्स की कमी को पूरा करने से कैंसर का जोखिम कम किया जा सकता है। इस प्रकार, हमें अपनी डाइट में विटामिन्स से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए:
विटामिन-ए: गाजर, सेब और शकरकंद खाएं।
विटामिन-डी: धूप में बैठे और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें।
विटामिन-सी: नींबू और संतरे जैसे खट्टे फल खाएं।
विटामिन-बी-12: पालक, सैल्मन मछली, सी फूड और दूध उत्पादों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें:
1000 बार किया प्रपोज, फिर भी अधूरी रह गई यश चोपड़ा की मोहब्बत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check