टिप्स एंड ट्रिक्स: फ्लाइट के लिए टिकट अब नही पड़ेगी महंगी, Google Flights की मदद से बुक कर सकते है सस्ती फ्लाइट

फ्लाइट में बैठना कुछ लोगों का सोना होता है और कुछ लोग समय के अभाव में फ्लाइट का विकल्प चुनना चाहते है लेकिन इसके टिकट महंगी होने की वाह से अदिखतर लोग इस प्लान को ड्रॉप कर देते है।अब उसके लिए आपकी मदद Google Flights कर सकता है! यह एक बेहद ही शानदार टूल है जो आपको विभिन्न एयरलाइनों और ट्रैवल एजेंसियों से फ्लाइट की कीमतों की तुलना करने में मदद करता है।आपको बता दें की Google Flights को साल 2011 में लॉन्च किया गया था गूगल ने खुद इसे लॉन्च किया था। एप की बात करें तो अभी तक गूगल ने इसका कोई एप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights से एक्सेस किया जा सकता है। यहां पर हम आपको गूगल की मदद से सस्ती फ्लाइट बुक करने का तरीका बताएंगे।

Google Flights में  “Price Graph”एक कमाल का फीचर है। इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि क्या किसी रूट के लिए फ्लाइट की कीमतें बढ़ी हैं या कम हुई हैं। यह आपको यह देखने में मदद करता है कि किसी रूट के लिए फ्लाइट की कीमतें समय के साथ कैसे बदलती हैं। यहां पर हम आपको गूगल की मदद से सस्ती फ्लाइट बुक करने का तरीका बताएंगे

Google Flights

गूगल ने Google Flights को साल 2011 में लॉन्च किया था। गूगल ने अभी तक इसका कोई एप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights से एक्सेस किया जा सकता है। गूगल फ्लाइट की सर्विस फिलहाल केवल वेब पर उपलब्ध है, हालांकि मोबाइल पर एक्सेस करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

गूगल पर किसी फ्लाइट के सर्च करते ही एक रिजल्ट आता है वह Google Flights का होता है। लेकिन  गूगल फ्लाइट बुकिंग की सर्विस नहीं देता है। Google Flights की मदद से आप सस्ती फ्लाइट को सर्च कर सकते हैं।

गूगल फ्लाइट पर आपको आप डेट, एयरपोर्ट, डिपार्चर टाइम की डिटेल डालकर आप फ्लाइट सर्च कर सकते हैं। यह एक प्राइस ग्राफ दर्शाता है यहां पर आप फ्लाइट के टिकट की कीमतों को एक साथ एक ही जगह पर देख सकते हैं। इसमें अगले कुछ महीने का प्राइस ग्राफ भी दिखाता है जिससे किफायती दामों में टिकट बुक करने में मदद मिलती है। गूगल फ्लाइट से आप ये भी कर सकते है की कब यात्रा करेंगे तो टिकट सस्ता मिलेगा।

यह भी पढ़े:ट्रेडिंग के शौकीन है तो ट्रेडिंग स्कैम से बचने के लिए अपनाए ये जरूरी टिप्स