सीने में जलन समझ बैठे थे हार्ट अटैक! ‘पंचायत’ के दामाद जी को हुआ था GERD, जानिए कैसे करें फर्क

हाल ही में वेब सीरीज पंचायत में “दामाद जी” के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता आसिफ खान की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। लेकिन खुद आसिफ ने इस भ्रम को तोड़ते हुए बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) हुआ था, जिसके लक्षण हार्ट अटैक जैसे थे।

घटना के अनुसार, आसिफ खान राजस्थान से मुंबई लौट रहे थे, जब अचानक उन्हें सीने में तेज़ जलन और दर्द महसूस हुआ और वे बाथरूम में बेहोश हो गए। फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां ECG और अन्य मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि यह हार्ट अटैक नहीं था बल्कि तेज एसिड रिफ्लक्स (GERD) था।

क्या है GERD?
GERD एक पाचन तंत्र से जुड़ी क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें पेट का एसिड बार-बार भोजन नली (इसोफेगस) में आ जाता है। इसके कारण:

सीने में जलन (Heartburn)

खट्टी डकारें

गले में जलन

छाती में भारीपन

और बेचैनी

जैसे लक्षण होते हैं।

अगर यह समस्या हफ्ते में दो या ज्यादा बार हो रही है, तो यह सामान्य एसिडिटी नहीं, बल्कि GERD हो सकता है।

हार्ट अटैक और हार्टबर्न में फर्क कैसे पहचानें?
लक्षण GERD (Heartburn) हार्ट अटैक
दर्द का स्थान सीने के बीच में जलन सीने में दबाव, फैलाव गर्दन, जबड़ा, पीठ तक
समय खाना खाने के बाद किसी भी समय
आराम एंटासिड से राहत दवा से राहत नहीं, बढ़ती बेचैनी
अन्य लक्षण खट्टी डकार, गले में जलन पसीना, घबराहट, सांस फूलना

कब तुरंत अस्पताल जाना चाहिए?
अगर दर्द 15 मिनट से ज्यादा बना रहे

दवाओं से राहत न मिले

ECG और ट्रोपोनिन टेस्ट कराना ज़रूरी है

खासकर अगर मरीज को हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा या फैमिली हिस्ट्री हो

कई बार डॉक्टर भी इसे सामान्य गैस समझ कर छोड़ देते हैं, जिससे जोखिम बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज से लेकर दिल के मरीजों तक – अर्जुन की छाल है रामबाण, फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे