देश को एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को अलग अलग राज्यों से रवाना किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी इन सभी ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इन नौ वंदे भारत ट्रेनों के संचालित होने के बाद, देश में कुल 33 वंदे भारत ट्रेन हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन भी शामिल है। पहली नए कलेवर वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम के बीच चलाई जा सकती है। इसके अलावा आठ वंदेभारत नीले रंग वाली ही होंगी।
आपको बता दें, वंदे भारत ट्रैन 24 सितंबर को चलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रैन, कासरगोड से त्रिवेंद्रम, जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, रांची से हावड़ा, हैदराबाद से बेंगलुरु, चेन्नई से तिरुनेलवेली, इंदौर से जयपुर, पुरी से राउरकेला, विजयवाड़ा से चेन्नई, जामनगर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी।
मौजूदा परिस्थिति में 23 वंदे भारत का सफल संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से चल रही हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में असम से भी वंदे भारत का संचालन हो रहा है। अब तक कुल 35 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ चुकी हैं। जिसमें से 33 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, दो ट्रेन सेट रिजर्व में रखे गए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इनको इस्तेमाल किया जा सके और वंदे भारत की सेवा बाधित न हो सके।
– एजेंसी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check