क्या आपकी आंखों के सामने कभी-कभी धुंधलापन, चमकते धब्बे, या अचानक दृष्टि धुंधली हो जाती है? अगर हां, तो यह केवल थकान या उम्र का असर नहीं, बल्कि किसी गंभीर नेत्र रोग का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो समय पर पहचान और इलाज न किया जाए, तो यह लक्षण दृष्टिहीनता (Blindness) तक ले जा सकते हैं।
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, बताती हैं कि “आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग होती हैं और इनमें होने वाले छोटे बदलाव भी बड़े रोगों का संकेत हो सकते हैं। बहुत से लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे रोग धीरे-धीरे बढ़ता है और स्थिति गंभीर हो जाती है।”
कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं खतरनाक?
धुंधला दिखाई देना:
बार-बार नजर साफ न आना या पास की चीजें भी साफ न दिखना, मोतियाबिंद या ग्लूकोमा जैसे रोगों का संकेत हो सकता है।
रात में दिखाई देना कम होना:
यह लक्षण रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा (Retinitis Pigmentosa) या विटामिन A की कमी का संकेत हो सकता है।
एक आंख से अचानक दिखना बंद होना:
अगर अचानक एक आंख की रोशनी चली जाए तो यह रेटिनल डिटैचमेंट या आंखों की नस ब्लॉक होने का संकेत हो सकता है।
आंखों के सामने चमकदार रेखाएं या धब्बे दिखना:
यह माइग्रेन विद ऑरा, या रेटिना में समस्या होने का लक्षण हो सकता है।
डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण:
मधुमेह से पीड़ित लोगों में आंखों के पीछे की नसों में सूजन या ब्लीडिंग हो सकती है, जो धीरे-धीरे दृष्टि खत्म कर सकती है।
किन कारणों से हो सकता है दृष्टि ह्रास?
ग्लूकोमा (Glaucoma) — आंखों में दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान
कैटरेक्ट (Motiabind) — लेंस का धुंधला होना
रेटिनल डिटैचमेंट — रेटिना का अलग होना
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर — आंखों की नसों को नुकसान
बुजुर्गों में एएमडी (Age-related Macular Degeneration)
बचाव और सुझाव
हर 6-12 महीने में आंखों की जांच कराएं
डायबिटीज और बीपी को नियंत्रित रखें
आंखों को धूप से बचाएं, धूप का चश्मा लगाएं
लंबे समय तक मोबाइल या स्क्रीन पर न देखें
पौष्टिक भोजन लें, विशेषकर विटामिन A युक्त आहार
यह भी पढ़ें:
बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन ‘परम सुंदरी’ की कमाई में गिरावट, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ भी रहे सुस्त
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check