आजकल लाइफस्टाइल डिजीज में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में यूरिक एसिड लगातार बनता रहता है और सामान्यत: बाहर निकल जाता है, लेकिन कुछ गलत आदतों की वजह से यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। जब किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, तो यूरिक एसिड क्रिस्टल बनकर जोड़ों में जमने लगता है, जिससे तेज दर्द होता है। ऐसे में प्यूरीन युक्त और हाई प्रोटीन वाले खाने से बचना चाहिए। साथ ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है।
इस लेख में जानिए एक खास जूस के बारे में, जिसे पीकर आप सिर्फ 10-15 दिनों में यूरिक एसिड कम कर सकते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
यूरिक एसिड घटाने वाला जूस बनाने की विधि:
सामग्री:
आधी ताजी लौकी
आधा खीरा
एक मीठा सेब
3-4 तुलसी के पत्ते
3 चम्मच एलोवेरा पल्प या जूस
गिलोय की 6 इंच की डंडी या 2 चम्मच गिलोय का रस
बनाने का तरीका:
लौकी, सेब और खीरे को छीलकर मिक्सी में डालें और पीस लें। थोड़ा पानी मिलाकर सूती कपड़े से कसकर जूस निकाल लें। आप चाहें तो कद्दूकस करके भी जूस निकाल सकते हैं।
गिलोय की डंडी को अच्छी तरह कूटें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए रस निकाल लें। इस रस को लौकी, सेब और खीरे के जूस में मिलाएं।
तुलसी के पत्तों को भी कूटकर जूस में डालें।
एलोवेरा पल्प या जूस भी इसमें मिला दें।
सभी सामग्रियों को मिक्सर में अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद के लिए एक चुटकी सेंधा नमक डाल सकते हैं।
इस जूस को रोज सुबह खाली पेट लगातार 10-15 दिन पीएं। इससे यूरिक एसिड का स्तर घटेगा और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
जूस के फायदे:
यह जूस पूरी तरह से एल्कलाइन है, जो शरीर से यूरिक एसिड को न्यूट्रल कर बाहर निकालता है।
कैलोरी कटर की तरह काम करता है, जिससे शरीर में फैट बढ़ने से बचाव होता है।
लीवर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर के हर अंग को साफ करता है।
जूस के साथ ये बातें भी जरूर ध्यान रखें:
सुबह-शाम वॉक या एक्सरसाइज अवश्य करें।
खाने में प्रोटीन की मात्रा कम या सीमित रखें।
एसिडिक और अधिक तैलीय, मसालेदार भोजन से बचें।
गर्म खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं।
रंगीन सब्जियां और खट्टे फल सीमित मात्रा में लें।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check