पेट में जमी चर्बी को गलाकर बाहर करेगा ये फल, ये है खाने का सही तरीका

स्ट्रॉबेरी सभी को ही बेहद पसंद होती है बड़े हो या बच्चे सभी इसको खाना पसंद करते है, इन बेरीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, ये बैली फैट को कम करने में मदद करते है. स्टॉबेरी में कुछ खास गुण मौजूद होते है जैसे की एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं स्ट्रॉबेरी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.

स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये स्वाद में खट्टी मीठी होती है जिसकी वजह से अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। स्ट्रॉबेरी में जरूरी पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाए जाते है। अगर इसका सेवन किया जाते तो बीमारियों का संक्रमण का खतरा कम हो जाता हैं। स्ट्रॉबेरी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते है। आइए जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी को किस तरह से सेवन करें, जिससे विभिन्न लाभ मिल सकें

दही और स्ट्रॉबेरी

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दही और स्ट्रॉबेरी को एक साथ खाने से लाभ मिलता है।साथ में इनका सेवन पाचन को स्वस्थ रखता है और इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. इसमें फाइबर होता है, हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ये ओवरईटिंग की समस्या से दूर रखता है।

स्मूदी

स्ट्रॉबेरी स्मूदी का सेवन वजन कम करने के लिए और पेट की चर्बी को कम करने के लिए कारगर होता है। स्ट्रॉबेरी स्मूदी, पेट को लंबे समय तक भरकर रखने में मदद मिलती है। स्ट्रॉबेरी में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है। नाश्ते के समय इस स्मूदी का सेवन आपको एनर्जी से भरपूर रखता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

ओट्स

चर्बी को घटाने के लिए ओट्स का सेवन से फायदा मिलता हैं. ओट्स को अगर स्ट्राबेरी के साथ मिलाकर खाया जाए तो वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़े:सेहत के लिए संतरे की छिलके की चाय है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके चमत्कारी फायदें