Close-up of a female forehead with peeling skin isolated on a white background. Allergies, eczema, psoriasis, lack of vitamins, erythema, itching

त्‍वचा के सफेद दाग से छुटकारा पाने में मददगार है ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटी

भारत में कई लोग इस स्किन डिसीज का शिकार हैं। अब एक दुर्लभ बूटी विषनाग के जरिए इस समस्या का हल खोज लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विषनाग से सफेद दाग (ल्यूकोडर्मा) को खत्म करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। करीब 10 हजार फुट की ऊंचाई पर मिलने वाली विषनाग और अन्य बूटियों के मिश्रण से तैयार ‘ल्यूको स्किन’ के अब सफल परिणाम सामने आ रहे हैं।

देश में अब तक करीब डेढ़ लाख मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिनमें 75 फीसदी तक सफल परिणाम मिले हैं। रक्षा अनुसंधान विकास संस्थान (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने एक लंबे अध्ययन के बाद ल्यूको स्किन दवा को तैयार किया था। विषनाग औषधि सूरज की किरणों की मदद से सफेद दाग को बढ़ने से रोकने में प्रभावी है। साथ ही इसे पूरी तरह से खत्म भी कर रही है। विषनाग के अलावा कौंच, बाकुची, मंडूकपर्णी, एलोवेरा, तुलसी इत्यादि जड़ी बूटियां भी मिलकर सफेद दाग को रोकती हैं।

भारतीय वैज्ञानिकों की इस बड़ी सफलता के बारे में एमिल फॉर्मास्युटिकल के कार्यकारी निदेशक बताते हैं कि विषनाग काफी दुर्लभ बूटी है. इससे तैयार ल्यूकोस्किन को लगाने के बाद सुबह और शाम 10-10 मिनट धूप की किरणों में बैठने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सुबह की धूप से त्वचा को नुकसान भी कम होता है। साथ ही विटामिन भी शरीर को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक डेढ़ लाख मरीज पंजीकृत हो चुके हैं जिनमें से 70 से 75 फीसदी तक मरीजों में इसके सफल परिणाम मिले हैं।

जानकारी के अनुसार देश में करीब 4 से 5 फीसदी लोगों में सफेद दाग की परेशानी देखने को मिलती है। जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा करीब 1 या 2 फीसदी है। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में ज्यादात्तर मरीज हैं। दक्षिणी राज्यों में भी मरीजों की संख्या ज्यादा बताई जाती है। चूंकि सफेद दाग को लेकर देश में सामाजिक भ्रांतियां और मानसिक वेदना भी बहुत है। ऐसे में भारतीय वैज्ञानिकों का अध्ययन लाखों लोगों के लिए संजीवनी के रूप में सामने आया है। इसका इस्तेमाल आसान बनाने के लिए पीने और लगाने (ओरल व क्रीम) दो स्वरूप दिए हैं।