आयुर्वेद की माने तो बहुत से ऐसे फूड कॉम्बिनेशन होते है जिन्हे हम को कभी भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनका हमारी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जैसा की हम जानते है कि जो कुछ भी खायेंगे हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। सही खाना हमें स्वस्थ रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है। लेकिन अगर हम हम अपने आहार में कुछ गलत कॉम्बिनेशन के साथ खाने को खाना शुरू करते है तो इसकी वजह से स्वास्थ्य और दिमाग दोनों ही प्रभावित हो जाते है। आपको बता दें की हमारे आहार ही हमारे स्वास्थ्य को निर्धारित करता है। आजकल लोग अपने खाने में किसी तरह का कॉम्बिनेशन बना कर कुछ भी खाने लगे हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन हमारे पेट के लिए घातक हो सकता हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से फूड कॉम्बिनेशन गलत हैं,
- दूध के साथ तरह तरह के फलों (केले को छोड़कर) का सेवन करना।
- गर्म पदार्थों के साथ कुछ ठंडे पदार्थों का सेवन करना।
- फलों खाते समय पनीर और चीज को शामिल कर लेना।
- गेहूं से बनी खाद्य पदार्थों के साथ तिल के तेल का सेवन
- चिकन और दही को मिलाकर खाना।
- शराब, दही, शहद और योगर्ट को आहार में अल्कोहल के साथ सेवन करना।
- योगर्ट और दही का एक साथ सेवन करना।
- दूध और गुड़ का सेवन करना।
ये सभी कॉम्बिनेशन ऐसे है जो आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव डालते है इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
यह भी पढ़े:अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय और पराठें से करते है तो जानिए इसके दुष्प्रभाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check