महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये 5 सुपर सीड्स

महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी और कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बन चुकी है। विशेषकर मेनोपॉज़ के बाद हड्डियों का घनत्व कम होना ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्शियम की कमी को प्राकृतिक और सरल तरीके से दूर करने के लिए कुछ विशेष बीज (सीड्स) बेहद फायदेमंद हैं। ये न केवल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि मांसपेशियों और दांतों के स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं।

महिलाओं के लिए रामबाण 5 सीड्स

तिल (Sesame Seeds)
तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसे रोजाना खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। आप तिल को सलाद, लड्डू या स्मूदी में मिलाकर सेवन कर सकती हैं।

अलसी (Flax Seeds)
अलसी में कैल्शियम के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद है। यह हड्डियों में सूजन कम करने और उनकी ताकत बढ़ाने में मदद करता है।

कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद लाभकारी है।

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम, विटामिन E और फाइबर पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

चिया सीड्स (Chia Seeds)
चिया सीड्स भी कैल्शियम से भरपूर हैं। इसके अलावा इनमें ओमेगा-3, प्रोटीन और फाइबर होता है। इन्हें पानी में भिगोकर या स्मूदी में मिलाकर रोजाना लिया जा सकता है।

विशेषज्ञ की सलाह

पोषण विशेषज्ञ, कहती हैं, “महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी अक्सर कैल्शियम की कमी से होती है। इन पांच बीजों को नियमित रूप से आहार में शामिल करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसके साथ-साथ विटामिन D, प्रोटीन और हल्का व्यायाम भी हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है।”

कैसे करें सेवन

तिल, अलसी और कद्दू के बीजों को भूनकर सलाद या दही के साथ खाया जा सकता है।

चिया सीड्स को पानी या दूध में भिगोकर स्मूदी में मिलाएं।

सूरजमुखी के बीज स्नैक के रूप में सेवन कर सकते हैं।

संतुलित आहार के साथ इन बीजों का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में ज्यादा असरदार होता है।

यह भी पढ़ें:

हद से ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, लिवर को भी पहुंचा सकता है नुकसान