xr:d:DAF2ab17yBA:5223,j:3558266942574052102,t:24032922

वॉशिंग मशीन की जान ले रहीं ये 5 गलतियां – कही आप भी तो नहीं कर रहे

अक्सर लोग सोचते हैं कि जितने ज्यादा कपड़े डालेंगे, उतना समय बचेगा। लेकिन ऐसा करने से मशीन की मोटर पर बेवजह दबाव पड़ता है। कपड़े ठीक से नहीं धुलते और मशीन घूम नहीं पाती। नतीजा – मोटर जलने का खतरा और मशीन जल्दी खराब। हमेशा कपड़ों को हल्के से डालें, थोड़ी जगह छोड़ें ताकि मशीन खुलकर काम कर सके।

मशीन की सफाई सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जरूरी है। डीस्केलर पाउडर या लिक्विड हर 15–30 दिन में एक बार इस्तेमाल करें। बस मशीन में डालें और एक वॉश साइकिल बिना कपड़ों के चला दें। इससे मशीन अंदर से चमकती रहेगी और परफॉर्मेंस बनी रहेगी।

मशीन को सीधे जमीन पर रखने से नीचे नमी जमा होती है, जिससे उसकी बॉडी में जंग लग सकती है। ट्रॉली या स्टैंड पर रखने से मशीन की लाइफ बढ़ती है और मूव करना भी आसान होता है। खासकर सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के लिए ये ज़रूरी है।

मशीन का कंट्रोल पैनल उसका दिल होता है। इसे साफ करते समय कभी भी गीले कपड़े या पानी का इस्तेमाल न करें। अंदर लगे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स यानी PCB पानी से खराब हो सकते हैं और रिपेयर में अच्छा खासा खर्चा आ सकता है। सूखे कपड़े से ही साफ करें।

जब मशीन स्पिन मोड में हो, यानी कपड़े सुखा रही हो, उस दौरान ढक्कन नहीं खोलना चाहिए। ऐसा करने से तेज़ घूमती मोटर पर अचानक ब्रेक लगता है जिससे बेल्ट या मोटर खराब हो सकती है। हमेशा मशीन रुकने का इंतजार करें – बजर बजे तभी ढक्कन खोलें।

यह भी पढ़ें:

बरसात में भी किचन की टाइल्स रहेंगी चमकदार — बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय