आधुनिक जीवनशैली ने जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाला है। खासतौर पर हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) एक ऐसी समस्या बन चुकी है जो हर आयु वर्ग की महिलाओं को प्रभावित कर रही है। इसके पीछे कई बार कोई बड़ी बीमारी नहीं, बल्कि खुद महिलाओं की कुछ रोजमर्रा की आदतें ही जिम्मेदार होती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्ट्रोन, थायरॉइड और इंसुलिन जैसे हार्मोन का संतुलन बिगड़ते ही कई समस्याएं जन्म लेती हैं – जैसे कि वजन बढ़ना, थकान, मूड स्विंग्स, अनियमित पीरियड्स और बांझपन तक। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या पर नजर डालें और समय रहते इन गलतियों को सुधारे।
1. अपर्याप्त नींद लेना
आज की व्यस्त जीवनशैली में नींद सबसे पहले प्रभावित होती है। नींद पूरी न होने से शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) बढ़ता है, जो एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर को बिगाड़ सकता है। 7-8 घंटे की नींद हार्मोनल बैलेंस के लिए जरूरी है।
2. जंक फूड और मीठे का अत्यधिक सेवन
पैकेज्ड फूड, शक्कर और फास्ट फूड्स में ट्रांस फैट और प्रिज़र्वेटिव्स की अधिकता होती है, जो शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करते हैं। इससे पीसीओडी और थायरॉइड जैसी समस्याएं पनपती हैं।
3. शारीरिक गतिविधि की कमी
व्यायाम की कमी से न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। नियमित योग, वॉक या हल्की एक्सरसाइज हार्मोन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती है।
4. तनाव से जूझना लेकिन समाधान नहीं ढूंढना
तनाव को नजरअंदाज करना महिलाओं की एक आम आदत बन चुकी है। लेकिन मानसिक दबाव का सीधा असर हार्मोन पर पड़ता है। डी-हाइड्रेशन, सिरदर्द, अनिद्रा जैसी समस्याएं इसका परिणाम हैं।
5. सेल्फ-मेडिकेशन या बर्थ कंट्रोल पिल्स का अत्यधिक उपयोग
डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है। खासकर लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शरीर की प्राकृतिक हार्मोनल प्रणाली को बाधित कर सकता है।
हेल्दी रहने के लिए क्या करें बदलाव?
संतुलित आहार लें – जिसमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हों
पानी भरपूर पिएं और कैफीन की मात्रा सीमित रखें
स्क्रीन टाइम घटाएं और सोशल डिटॉक्स की आदत डालें
मेंटल हेल्थ के लिए मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग अपनाएं
हर 6-12 महीने में सामान्य हेल्थ चेकअप कराएं
यह भी पढ़ें:
थकान, बाल झड़ना और भी बहुत कुछ… हो सकता है प्रोटीन की कमी का संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check