विटामिन डी आप प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से ले सकते हैं। लेकिन बदलते वक्त में समय की कमी की वजह से लोगों का धूप में बैठना कम हो गया है। ऐसे में लोगों के शरीर में विटामिन डी कमी ज्यादा होने लगी है। विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी हड्डियों, मांसपेशियों और नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इन्हें रोजाना खाने से आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी।आज हम आपको बताएँगे विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए क्या सेवन कर सकते।
रोजाना पीएं गाय का दूध
दूध भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। गाय का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप एक गिलास दूध पिएंगे तो उससे आपको विटामिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।
अंडा भी खाएं
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अंडे में भी विटामिन डी होता है। अंडे के सफेद वाले हिस्से में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप अगर रोजाना एक अंडा भी खाएं तो आपको शरीर में विटामिन डी की कभी कमी नहीं होगी।
संतरा
वैसे तो कई फलों में विटामिन डी होता है। इन्हीं फलों में से एक फल संतरा है। संतरे में हड्डियों के मजबूत करने वाले खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये शरीर की एनर्जी और मजबूती देने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही संतरे में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीएंगे तो आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी। अगर आपको बाजार में संतरा नहीं मिले तो आप बाजार से पैक्ड जूस खरीदकर पी सकते हैं।
मशरूम
मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अलग अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग अलग मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप मशरूम का सेवन करें तो शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी।
ट्राई करें भिंडी का ये घरेलू नुस्खा शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check