ब्रोकली को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक भी साबित हो सकता है?
आइए जानते हैं किन लोगों को ब्रोकली से दूरी बनानी चाहिए:
1. थायराइड के मरीज
ब्रोकली में गॉइट्रोजेनिक कंपाउंड्स होते हैं जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपको हाइपोथायराइडिज्म है, तो कच्ची ब्रोकली का सेवन आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है।
2. गैस और पेट फूलने की समस्या वाले लोग
ब्रोकली में मौजूद फाइबर और सल्फर यौगिक पाचन में भारी हो सकते हैं। इससे पेट फूलना, गैस और ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, खासकर अगर आपका पाचन तंत्र संवेदनशील है।
3. ब्लड थिनर दवा लेने वाले लोग
ब्रोकली में विटामिन K की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित करता है। अगर आप ब्लड थिनर (जैसे वारफारिन) ले रहे हैं, तो ज्यादा ब्रोकली खाने से दवा का असर कम हो सकता है।ब्रोकली सेहत के लिए बेहद अच्छी है, लेकिन अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर ही ब्रोकली आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check