टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
घंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे ?
घंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे……
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए…..
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर……
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे….
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी….
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो….
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी…
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
दूसरा दोस्त– नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े…
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू – सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित
होने का पता चलता है जबकि दूसरे वाक्य से
उसके विवाहित होने का पता चलता है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
टीचर- बंटी, बताओ अगर तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी
गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों,तो तुम पहले किसको बचाओगे?
बंटी- डूब जाने दूंगा दोनों को….
आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check