लोकसभा चुनाव का इंतजार हम सभी को है।बड़े ही तैयारियों के साथ इसको लड़ने की तैयारी की जा रही है विपक्षी दल एक दूसरे से लड़ने की लिए तैयार है जैसा कि देखा गया है की लोकसभा सीट में दो युवा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। भाजपा ने बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा की तरफ से मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस भी सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह को टिकट दे सकती है। विक्रमादित्य को युवा वर्ग की नजर से काफी मजबूत उमीदवार माना जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो कंगना और उनके बीच टक्कर का मुकाबला हो सकता है।
हिमाचल प्रदेश में आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव 1 जून को होने बाकी हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अब कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों के नाम को लेकर अभी लिस्ट जारी नही की गई है। भाजपा ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को इस बार अपना प्रत्याशी बनाया है। पूरे देश में यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है।
विक्रमादित्य हिमाचल के प्रत्याशी के रूप में उतरने पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। इनके नाम की पहल प्रियंका गांधी ने की है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि विक्रमादित्य की उम्मीदवारी अभी किसी प्रकार की मोहर नही लगाई गई है। इसको लेकर अभी मामला विचार के स्तर पर है। प्रत्याशियों की सूची का इंतजार सभी को है। मंडी से भाजपा की तरफ से कंगना रनौत के सामने कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह को उतार का विचार विमर्श कर रही है। दिल्ली तक विचार किया जा रहा है। ज्यादातर लोगों का सोचना है की कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य चुनाव जंग को चुनौतिपूर्ण बना सकते हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check